भोपाल अयोध्या नगर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 5.2 किलो गांजा जब्त

Date:

भोपाल। नशा मुक्ति अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिलवानी, रायसेन निवासी सुरेन्द्र उर्फ छोटू जाटव (उम्र 21) को अरहेड़ी पुलिया के पास से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 5.211 किलो गांजा और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये है।

आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर भोपाल, रायसेन और विदिशा में बेचता था। वह किराये का ऑटो चलाता है और जल्द पैसा कमाने के लिए तस्करी में जुड़ा। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भोपाल में आज महेंद्र सिंह यादव संभालेंगे अपेक्स बैंक का कार्यभार,पदभार दोपहर 4 बजे

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के...

मध्यप्रदेश राज्य सरकारी बैंक मर्या, अपेक्स बैंक

Uncategorized मध्यप्रदेश राज्य सरकारी बैंक मर्या,अपेक्स बैंक 23/4/2026