भोपाल/ छतरपुर भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडी अध्यक्ष बृजेश राय ने हाल ही में भोपाल में भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान छतरपुर जिले की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक रणनीतियों और आगामी चुनावों को लेकर विशेष चर्चा हुई।
बृजेश राय ने प्रदेश अध्यक्ष को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, “हेमंत खंडेलवाल जी पार्टी के अनुभवी नेता हैं। पूर्व में वे सांसद और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी निश्चित ही नई ऊंचाइयों को छुएगी।”
इस मुलाकात के दौरान आने वाले नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बृजेश राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है और संगठनात्मक मजबूती के साथ पार्टी इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी।
यह मुलाकात आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन के स्तर पर समन्वय के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

